फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च झोंककर 5 लाख लूटे

Tue, 23 Feb 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार ठेकेदार की आंखों में मिर्च झोंककर पांच लाख रुपये लूट लिए गए। यह रकम बैंक से निकाली गई थी। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

 
अटेरना निवासी लोकेश कुमार ठेकेदारी करता है। सोमवार सुबह वह घर से दो लाख रुपये लेकर मजदूरों का पेमेंट करने चला। तहसील रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से उसने 3.40 लाख रुपये और निकाले। इनमें से पांच लाख रुपये एक थैले में रखकर वह बाइक से चल दिया।

पशु चिकित्सालय से तेल गोदाम वाली सड़क पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बदमाशों और ठेकेदार के बीच छीनाझपटी हुई, लेकिन उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और बदमाश थैला लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


एसपी देहात प्रवीण रंजन और सीओ ब्रिजेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। ठेकेदार की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें