मेरठ से सटे हस्तिनापुर कस्बे में चांदपुर जाने वाले मार्ग पर झड़ाका गांव के तिराहे के समीप सड़क किनारे पानी में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कराई गई जो पास ही के गांव चेतावाली निवासी बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की जेब से नशीली दवाइयां भी मिली है और वह नशे का आदि था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है और मृतक की मौत के कारण की जांच की जा रही है।