फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते हुए हार्ट अटैक: जवान बेटे की मौत से टूटा कहर, सदमे में पत्नी, पांच साल पहले हुई थी शादी

Mon, 25 Dec 2023 12:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, जवान बेटे की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया कि पांच साल पहले ही दुष्यंत की शादी हुई थी।
विज्ञापन
क्रिकेट खेलते हुए खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी कानपुर में मंच पर बोलने के दौरान प्रो. समीर खांडेकर की मौत के बाद मेरठ में भी चौंकाने वाली घटना हुई। गांधी बाग में क्रिकेट खेलते समय 36 वर्षीय दुष्यंत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके सीने में पहले हल्का दर्द उठा था, थोड़ी देर बाद तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। साथी उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जैसे ही शव घर पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में दुष्यंत वर्मा उर्फ मोनू अपने परिवार के साथ रहते थे। वह मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। वह कई साल से अपने दोस्तों के साथ गांधी बाग में क्रिकेट खेलने के लिए जाते थे। रविवार सुबह ओल्ड गन और द ब्लास्टर टीमों के बीच फ्रेंडली मैच था। दुष्यंत वर्मा ओल्ड गन टीम से खेल रहे थे।

बताया गया कि रविवार सुबह नौ बजे उन्होंने बल्लेबाजी करनी शुरू की। इसी दौरान उनकी छाती में दर्द होना शुरू हो गया। वह थोड़ी देर के लिए नीचे बैठ गए और आसपास के युवकों ने उन्हें पानी पिलाया। थोड़ी देर बाद दुष्यंत वर्मा ने राहत महसूस की।

इसके बाद उन्होंने दोबारा से बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। इसी दौरान सीने में तेजी से दर्द हुआ। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें तुरंत लालकुर्ती स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। शाम को परिजनों ने सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार किया। डॉक्टरों का कहना है कि युवक को हार्ट अटैक आया था, इससे उसकी मौत हुई है।

याद दिलाएं कि पश्चिमी यूपी में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को ही अमरोहा में कलश यात्रा के दौरान भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं, अमरोहा में ही आठ दिन पहले स्टेज पर जाने से पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
विज्ञापन

पांच साल पहले हुई थी शादी
परिजन ने बताया कि दुष्यंत की पांच साल पहले शादी हुई थी। उनके एक साल का बेटा है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी दुष्यंत पर ही थी। परिजनों का कहना है कि उनके 15 दिन पहले भी सीने में दर्द हुआ था, लेकिन वह ठीक हो गया था। बताया जा रहा है कि युवक की बहन शालू की शादी भी फरवरी में होनी है। शादी की तैयारियां चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें