फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 14 वर्षीय सौतेली बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को 20 वर्ष की कैद, चाकू की नोक पर करता था दरिंदगी

Sat, 27 Sep 2025 12:06 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र में 14 वर्षीय सौतेली बेटी से उत्पीड़न के दोषी पिता को पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर अर्थदंड भी लगाया।

विज्ञापन
यौन शोषण मामले में कोर्ट ने दोषियों को सुनाई सजा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र में एक शर्मनाक मामले में विशेष न्यायाधीश (पाॅक्सो एक्ट-3) की अदालत ने सौतेली बेटी से लगातार दरिंदगी करने वाले पिता को दोषी ठहराया है। अदालत ने उसे 20 वर्ष की कठोर कैद और 17 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई। यह मामला लगभग पांच वर्ष पुराना है, जिसकी सुनवाई के बाद शुक्रवार को फैसला सुनाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गोदामों से लाखों के पटाखे और कच्चा माल बरामद

 

मामला अगस्त 2020 का है, जब पीड़िता की मां ने टीपीनगर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया कि सुबह वह दूध लेने गई थी, उसी समय उसके पति ने 14 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ घिनौना कृत्य किया। लौटने पर बेटी ने घटना बताई और खुलासा किया कि सौतेला पिता पिछले डेढ़ वर्ष से उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। विरोध करने पर वह चाकू दिखाकर धमकाता और बाल पकड़कर गला दबाता था।

गवाही के दौरान पीड़िता ने अदालत में स्पष्ट रूप से सारी दरिंदगी बयान की। गवाहों और मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। अदालत ने यह भी कहा कि अर्थदंड अदा न करने पर आरोपी को दो महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

 मां ने नहीं किया यकीन, तो बेटी ने बनाया वीडियो
पीड़िता की मां के पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी हुई थी। बेटी उसी पहली शादी से थी। आरोपी की भी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी और उसका एक बेटा था। जब मां घर से बाहर रहती थी तो आरोपी सौतेला पिता बच्ची का उत्पीड़न करता था।

बेटी ने कई बार मां को यह सब बताया, लेकिन उसने विश्वास नहीं किया। आखिरकार घटना वाले दिन बच्ची ने कमरे में छिपाकर रखा मोबाइल कैमरा चालू कर दिया और सबूत के तौर पर पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जब मां घर लौटी तो उसने वीडियो दिखाया। यह देखकर मां स्तब्ध रह गई और बेटी को साथ लेकर तुरंत थाने पहुंची। इस घटना ने समाज को झकझोर दिया और अदालत ने भी कठोर संदेश देते हुए आरोपी को कड़ी सजा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें