फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अदालत ने दो आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, यह था मामला

Mon, 11 Mar 2019 09:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : गूगल
विज्ञापन

पांच साल पहले थाना दौराला में अपहरण कर हत्या के मामले में 12वें अपर जिला जज पीएन पाण्डेय ने अजय व विकास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अर्थदंड भी लगाया। साथ ही इसी मामले में आनन्द को 10 साल व अनूप को साक्ष्य मिटाने के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई। मामला यूपी के मेरठ जिले का है। 

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार वादी विकास पुत्र जयपाल निवासी मनोहर की पट्टी, थाना दौराला ने 03 जून 2013 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके अनुसार भाई विनीत (20) गत शाम तालाब पर गया था। उसके बाद नहीं लौटा। उसके भाई से आनन्द पुत्र गजे सिंह मिला था। अगले दिन आनन्द से विनीत के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। बाद में पता चला कि विनीत की अपहरण कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आनन्द, विकास पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम मनोहर पट्टी, अजय पुत्र शौराज सिंह व अनूप पुत्र शौराज निवासी ग्राम खानपुर थाना खतौली और सचिन पुत्र कुंवरपाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

Trending Videos
विज्ञापन

इसकी सुनवाई अपर जिला जज की कोर्ट में हुई। बयानों के आधार पर अपर जिला जज पीएन पांडेय ने अजय व विकास को अपहरण कर हत्या करने का दोषी पाया। उन्होंने दोनों को आजीवन कारावास और 20-20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। आरोपी आनन्द को अपहरण का दोषी पाते हुए 10 साल कैद व अनूप को हत्या का साक्ष्य मिटाने के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें