फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: किशोरी के परिवार को बदनाम करने के पीछे कहीं प्रेमी तो नहीं, जल्द सामने आएगा असली सच

Sat, 01 Jun 2019 01:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी नितिन तिवारी
विज्ञापन

मेरठ में मां पर धंधा कराने का आरोप लगाने वाली किशोरी के मामले में पुलिस ने जांच की तो नया मोड़ आ गया। मामला किशोरी के प्रेमी की तरफ घूमता नजर आया। रात में किशोरी की मां, भाई और अन्य परिजन थाने पहुंचे तो पीड़िता ने कहा कि वह अपनी शिकायत वापस लेना चाहती है। 

विज्ञापन


वहीं एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल का कहना है कि 28 मई को किशोरी घर से चली गई थी। किशोरी के परिजनों ने कसेरूबक्सर निवासी अभय पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि किशोरी ने परिवार को बदनाम करने के लिए गंभीर आरोप लगा दिए। जांच में सामने आया कि किशोरी ने अपने प्रेमी और अपहरण के आरोपी अभय के कहने पर परिवार को बदनाम करने की साजिश रची है। रात में किशोरी मां और भाई के साथ घर जाने को राजी हो गई। लेकिन थाने में अपहरण का केस दर्ज है, ऐसे में मेडिकल कराकर और कोर्ट में बयान के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी। एसओ का कहना है कि लड़की नाबालिग है, ऐसे में आरोपी अभय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।  

रात में मां के साथ खाया खाना
रात में किशोरी की मां, भाई, मामा, फूफा और अन्य रिश्तेदार थाने पहुंचे। किशोरी ने पुलिस के सामने कहा कि उसकी एक युवक से दोस्ती है। उसी के कहने पर उसने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत की थी। एक अलग बयान में पीड़िता परिजनों से जान का खतरा भी जता रही है। किशोरी ने रात में मां के साथ खाना भी खाया। 
विज्ञापन


मां के साथ वीडियो में आखिर कौन
पुलिस का कहना है कि किशोरी ने अपनी मां और भाई पर जो आरोप लगाए हैं, उस संबंध में कोई भी तथ्य सही नहीं पाए गए। किशोरी ने जो वीडियो अपनी मां की दिखाई थी, उसका इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें