फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ कॉलेज ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ कॉलेज ने बाजी मारी
विज्ञापन

मेरठ। कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा भामाशाह पार्क में आयोजित अंतरमहाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन लीग मैचों के बाद फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें मेरठ कॉलेज की टीम कुल छह अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। वहीं जेवी कॉलेज बड़ौत चार अंकों के साथ द्वितीय और गायत्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने दो अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय, महाविद्यालय प्राचार्या डा. संगीता गुप्ता और आयोजन सचिव डा वीरेन्द्र कुमार ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. वाईएस तोमर और आयोजन सचिव द्वारा प्रदेश स्तरीय टीम कबड्डी टीम का चयन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. पीएस उज्जवल, मनोज सिवाच, डॉ. ललित कुमार, राजकुमार सांगवान, डॉ. नीलम पंवार, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, विनय कुमार, क्रिकेट कोच संजय रस्तौगी, मौहम्मद शाहिद, विकास सैनी मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में मनोज कुमार, योगेंद्र, शिव कुमार, अनिल कुमार, तप ऊसील, संदीप, शेर सिंह, बिजेंद्र, धर्मेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन

परिणाम:
मेरठ कॉलेज ने एममएएच कॉलेज गाजियाबाद को 20 अंकों से हराया। जेवी कॉलेज बड़ौत ने गायत्री कॉलेज को 30 अंकों से हराया। गायत्री कॉलेज बड़ौत ने एमएमच कॉलेज गाजियाबाद को तीन अंकों से हराया। मेरठ कॉलेज ने गायत्री कॉलेज को 18 अंकों से हराया। जेवी कॉलेज ने एमएमएच कॉलेज को 17 अंकों से हराया। मेरठ कॉलेज ने जेवी कॉलेज को 11 अंकों से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें