फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीक्षांत समारोह में होगी मेरठ कॉलेज की धूम

Mon, 20 Jul 2026 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएससी भौतिकी की छात्रा हादिया जैदी ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में मेरठ कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों की धूम रहेगी। एमएससी भौतिकी की छात्रा हादिया जैदी ने सर्वाधिक उपलब्धि हासिल करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उन्हें पुष्पलता स्वर्ण पदक, प्रकाशवती दयाल स्वर्ण पदक और कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
एलएलएम की छात्रा मुक्ता भारद्वाज को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान मिलेगा। बीपीईएस के छात्र कशिश ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
विज्ञापन

एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन की छात्रा अरलीन कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि इसी पाठ्यक्रम की पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
बीएससी होम साइंस की छात्रा अफीफा ने अपने पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। पीजी डिप्लोमा इन साइबर क्राइम एंड लॉ की छात्रा फाल्गुनी शर्मा ने भी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया।
विज्ञापन

नए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति
प्राचार्य प्रो. युद्धवीर सिंह ने प्रोफेशनल विभाग की बैठक में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नए विभागाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। डॉ. सुधीर शर्मा को बायोटेक्नोलॉजी विभाग, डॉ. रविश कुमार को इंटीग्रेटेड विधि, डॉ. विपिन बालियान को बीपीईएस, डॉ. अपर्णा चौधरी को होम साइंस और डॉ. नैन्सी शर्मा को कंप्यूटर साइंस विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें