मेरठ कॉलेज को बनाया ओवरऑल चैंपियन
मेरठ। भामाशाह पार्क में मेरठ कॉलेज द्वारा आयोजित सीसीएसयू की तीन दिवसीय 50वीं अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक मीट का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ कॉलेज की बेटियां सभी इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में ओवरऑल चैंपियन बनी। गोला फेंक में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किरन बालियान ने 15.92 मीटर कर ऑल इंडिया विवि का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि पुरुष वर्ग में गाजियाबाद का एमएमएच ओवरऑल चैंपियन बना, महिला वर्ग में उप विजेता बना।
प्रात:कालीन सत्र में मुख्यातिथि डॉ. संजय गुप्ता, रविंद्र मलिक, समापन समारोह के मुख्यातिथि कुलसचिव आगरा डॉ. राजीव कुमार, इंद्रजीत सिंह ने विजेेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। अध्यक्षता भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता मलिक, संचालन डॉ. योगेश कुमार ने किया। आयोजक सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन छठी वाहिनी पीएसी ब्रास बैंड की धुन के साथ हुआ। इस दौरान विवि पर्यवेक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार, डॉ. विवेकानंद डे, डॉ. राजकुमार सांगवान, डॉ. युद्धवीर सिंह, डॉ. अर्चना, डॉ. अनिल राठी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. संदीप, डॉ. पूरन उज्ज्वल, डॉ. नीलम पंवार, डॉ. राधेश्याम, डॉ. योगेंद्र सिंह तोमर, डॉ. सुधीर मलिक आदि मौजूद रहे।
परिणाम
पुरुष वर्ग में डेकाथन में जीबीआईटी मेरठ के सागर नेहरा स्वर्ण, डीएवी बुलंदशहर के नरेंद्र रजत, एमएम कॉलेज मोदीनगर के अशोक कांस्य। डिस्कस थ्रो में सीसीएसयू मेरठ के रजत बालियान स्वर्ण, एमएमएच मेरठ के अक्षय केसरी रजत, महालक्ष्मी कॉलेज के उदित कांस्य। हॉफ मैराथन में बड़ौत जेडी कॉलेज के लोकेंद्र स्वर्ण, सीसीएसयू के राहुल यादव रजत, एमएमएच गाजियाबाद के मो. मैराज कांस्य। शॉटपुट में सीसीएसयू के रजत बालियान स्वर्ण, महालक्ष्मी कॉलेज के उदित रजत, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के सत्यम कांस्य। 3 हजार मी. स्टीपल चेस में मेरठ कॉलेज के विशाल स्वर्ण, सीसीएसयू के अंकुश रजत, एचएलएम गाजियाबाद के प्रिंस सिरोही ने कांस्य जीता।
महिला वर्ग में
4 गुणा 100 मी. रिले टीम इवेंट में मेरठ कॉलेज की टीम स्वर्ण, मुजफ्फरनगर एसडी कॉलेज की टीम रजत, दादरी के एमबीबी कॉलेज की टीम कांस्य। 4 गुणा 400 मी. टीम इवेंट में मेरठ कॉलेज स्वर्ण, मुजफ्फरनगर एसडी कॉलेज की टीम रजत, एमएमएच गाजियाबाद की टीम कांस्य। हाफ मैराथन में गाजियाबाद के एचएलएम कॉलेज की वजीरा स्वर्ण, मवाना के रुद्रा कॉलेज की ज्योति रजत, मेरठ कॉलेज की ललिता कांस्य, 100 मी. में सहारनपुर जेवी जैन की हिमानी चंदेल स्वर्ण, मवाना महालक्ष्मी कॉलेज की प्रिया रजत, श्रीराम कॉलेज बागपत की स्वाति कांस्य। 1500 मी. दौड़ में मेरठ कॉलेज की साधना चौधरी स्वर्ण, गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज की नीता रानी रजत, मुजफ्फरनगर के एसडी कॉलेज की निशा कांस्य पदक।