इस मामले में सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर व्यापारी ने खुदकुशी की है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। पिछले एक साल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं...
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे परिवार को परेशान न किया जाए और न ही मेरा पोस्टमार्टम कराया जाए।
युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला
मवाना के अटौरा रोड स्थित मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे के दरवाजे पर बाहर ताला लगा था। कुंडी तोड़कर परिजनों ने शव बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई।
अटौरा रोड निवासी गली नंबर 12 में रविवार दोपहर के समय चांद (19) पुत्र जमील का शव घर के कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। लोगों ने बताया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उस पर ताला लगा था। घर वाले सुबह से चांद की तलाश कर रहे थे। दोपहर के समय उनकी निगाह कमरे पर गई तो कमरे में चांद का शव लटका देखा। कुंडी तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
परिजनों ने पुलिस को लिखित में दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। दो भाइयों में चांद सबसे बडा था। वह मेरठ रोड स्थित एक इंटर काॅलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। पार्टटाइम एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां कंपाउंडर के रूप में काम करता था। पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। चांद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि चांद ने आत्महत्या की है। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार दिया है।