बीएसएफ जवान का परिवार, पुलिस कर रही जांच
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि छात्र का परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पिता त्रिपुरा में बीएसएफ में तैनात हैं। घटना की जानकारी पर कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से फिलहाल इंकार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पिता के आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी। मृतक के दो चाचा भी यूपी पुलिस में तैनात बताए गए हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अस्पताल में बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले को हादसा मानकर जांच कर रही है।