फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सरधना में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में संघर्ष, जमकर पथराव, फायरिंग का आरोप

Mon, 14 Mar 2022 05:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जानकारी के अनुसार सरधना के दुर्वेशपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ के सरधना में सोमवार दोपहर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के प्रधान पर फायरिंग का आरोप लगाया है। वहीं मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधना के दुर्वेशपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। बताया गया कि बात कहासुनी के बाद मारपीट तक जा पहुंची और फिर जमकर पथराव हुआ। संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। 

मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में पुलिस सतर्क है। पुलिस के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता अंकुर मसोदिया और प्रधान पति लियाकत पक्ष के बीच चली आ रही रंजिश के कारण सोमवार सुबह दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद संघर्ष हो गया। मौके पर पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें