मेरठ के मवाना रोड पर गंगानगर में एक छात्र के साथ मारपीट व फायरिंग की गई। क्षेत्र स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के बाहर बीएएलएलबी के छात्र के साथ आधा दर्जन युवकों ने जमकर मारपीट करते हुएक तमंचे से फायरिंग कर दी। पीड़ित ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
गंगानगर आई ब्लॉक निवासी गगनदीप एक यूनिवर्सिटी में बीएएलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है। गुरुवार सुबह वह कॉलेज के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी आधादर्जन युवक हाथों में डंडे लिए वहां पहुंचे और गंगनदीप को पीटना शुरू कर दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक युवक ने तमंचे से फायरिंग की। आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी दी। पीड़ित छात्रा के मुताबिक हमलावर युवक भी इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ते है। बीते बुधवार को किसी बात पर उसकी अभिनव व उसके दोस्त से बहस हो गई थी। आज आरोपियों ने हमला कर दिया।
पीड़ित द्वारा चार छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज देख लगी है। छात्र को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।