फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कैमिकल टैंक में विस्फोट, धमाके के साथ फटा, दो घायल, कारों के टूट गए शीशे

Fri, 28 Mar 2025 12:14 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ सदर बाजार थाना क्षेत्र की भूसा मंडी में गुरुवार सुबह एक गोदाम में रखा कैमिकल टैंक विस्फोट के साथ फट गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि 
विज्ञापन
माैके पर माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ सदर बाजार थाना क्षेत्र की भूसा मंडी में बृहस्पतिवार सुबह एक गोदाम में रखा कैमिकल टैंक विस्फोट के साथ फट गया। घटना में पांच साल का जैद और एक कारीगर इरफान निवासी पूर्व फैयाज अली घायल हो गए। सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। आसपास के लोग गोदाम की ओर दौड़े। वहां चारों ओर कैमिकल की गंध व धुंआ भर गया। बताया गया कि हादसे के वक्त गोदाम में स्क्रैप काटा जा रहा था।

विज्ञापन


शहजाद निवासी पूर्वा फैय्याज अली देहली गेट का भूसा मंडी में गोदाम है। कबाड़ी चोरी छिपे देशभर के राज्यों से स्क्रैप लेकर पहुंचते हैं। इनमें से कुछ स्क्रैप प्रतिबंधित की श्रेणी का होता है। कुछ स्क्रेप अत्यधिक ज्वलनशील होता है। यहीं पर उसको काटा भी जाता है। ऐसा ही कैमिकल टैंक स्क्रैप के साथ हाजी शहजाद के गोदाम में पहुंचा था, जिसे काटने काम चल रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान टैंक फट गया। जैद और इरफान घायल हो गए। कुछ कार के शीशे भी टूटे, इमारतों को भी हुआ नुकसान है। लोगों ने बताया कि साउथ एंड रोड भूसा मंड़ी का पूरा इलाका स्क्रैप का कारोबार करने वाले कबाड़ियों से भरा है। तमाम स्क्रैप अवैध रूप से लाया जाता है।

बताया कि यहां और भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने मौके पर बताया कि आक्सीजन टैंक का स्क्रैप निकालते समय ऑक्सीजन टैंक फटा है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल करने के निर्देश सदर बाजार पुलिस को दिए गए हैं।

विस्फोट से टूट गए कारों के शीशे
विस्फोट के दौरान यहां पास में खड़ी कुछ कार के शीशे भी चटक गए। बताया जा रहा है कि कुछ इमारतों में भी दरार आ गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तेज आवाज से विस्फोट होने के चलते लोगों में अफरातफरी भी मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें