केशव भवन सूरजकुंड में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी बैठक करते हुए।
- फोटो : KITHOR
खरखौदा(मेरठ)। लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर हिंदू जागरण मंच द्वारा मेरठ में केशव भवन में प्रांत की एक प्रेस वार्ता की गई। जिसमें मेरठ के प्रांत अध्यक्ष व बेटी बचाओ आयाम के राष्ट्रीय सहसंयोजक प्रवेंद्र शेखावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ व कानपुर दोनों ही आज कल लव जिहाद का केंद्र बनते जा रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में इस लाकडाउन में लव जिहाद की घटनाओं में बढ़ोतरी आई है। कुछ माह में कानपुर नगर में तीन, मेरठ में चार लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। मेरठ में लव जिहाद का परिणाम अत्यंत क्रूरतम रहा है प्रेमजाल में फसाकर हिदूं लडकियों की हत्या की जा रही है। लव जिहाद में मामले में पहचान बदलकर प्यार का ढोंग रचाने के बाद शिकार को इस्लाम में घसीटने के अनगिनत मामले सामने आए हैं। लव जिहाद की घटनाओं के पीछे एक बहुत बड़े देश विरोधी व्यक्तियों के संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया यानि पीएफआई और सथ्य सरानी जैसे संगठन द्वारा संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सोचर समझी साजिश है। इस घटना क्रम में पूरी तरह से एक व्यवस्थित मशीनरी की तरह काम में लगी हुई है। युवा लडकियों का धर्म परिवर्तन कराना है और उन्हे कटटरपंथ की ओर धकेलने में इस संगठन की अहम भूमिका है। हिंदू जागरण मंच सरकार से मांग करता है कि एसआईटी गठित कर गहन जांच कराई जाए जिससे लव जिहाद की घटनाएं घटित न हो। वहीं बताया गया कि महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की निर्मम हत्या के मामले में अभी तक न्याय नहीं मिला है। हिंदू जागरण मंच सीबीआई जांच की मांग करता है। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार निष्पक्ष जांच कराने में असमर्थ है। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री गोपाल, प्रांत महामंत्री जितेंद्र बेस, प्रचार प्रमुख चंद्रपाल, प्रांत संपर्क प्रमुख सूर्यकांत सिंह, मेरठ जिलाध्यक्ष कपिल शर्मा व गगन सोम सहित कई लोग मौजूद रहे।