धर्म बदलने की बात कुबूली
पुलिस हिरासत में मौजूद युवक ने बताया कि लड़की के परिजन मारपीट करते थे। इसलिए वह उसे लेकर घर से निकल गया। उसने शादी के लिए लड़की से धर्म परिवर्तन की बात कही। जिस पर वह राजी हो गई। लड़की के परिजन अब उससे अपना कोई संबंध होने से भी इंकार करते हैं। ऐसे में वह उसे नहीं छोड़ सकता। लड़की के बालिग होने में तीन माह ही बचे थे इसलिए वह कागज तैयार कराने में जुटे थे।
परिजन आने पर कार्रवाई
लड़की के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
- इंद्रपाल, एसओ रेलवे रोड
लड़की छली न जाए
आरोपी युवक पहले जेल जा चुका है। हमारा प्रयास केवल यही है कि लड़की को छला ना जा सके। परिजन ही तस्वीर साफ करेंगे।
- अतुल शर्मा, अध्यक्ष, संकल्प
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/