किसान मजदूर संगठन ने 14 मार्च को मुजफ्फरनगर में महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस पंचायत में मेरठ के सेंट्रल मार्केट का मुद्दा भी उठाया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ में किसान मजदूर संगठन की ओर से 14 तारीख को मुजफ्फरनगर में महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें मेरठ के सेंट्रल मार्केट का मुद्दा भी उठाया जाएगा। संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह के खिलाफ मुजफ्फरनगर में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसको लेकर संगठन में रोष है और इसी विषय पर चर्चा के लिए महापंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महापंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ मेरठ के सेंट्रल मार्केट का मामला भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। विजय राघव ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक नेता खुद को सरकार से भी ऊपर समझ रहे हैं और उनकी गतिविधियों से सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।