फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू और किक बॉक्सिंग चैंपियन साहिल ने अपनी शादी में की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Wed, 19 Nov 2025 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सरधना

सार

अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से मंच के आसपास मौजूद मेहमान घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। राहत की बात रही कि कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
अन्नू और साहिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादरपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और रोहतक के नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियन साहिल भारद्वाज की शादी समारोह में मंगलवार रात हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया, जब जयमाला कार्यक्रम के दौरान दोनों खिलाड़ियों ने स्टेज पर दुनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से मंच के आसपास मौजूद मेहमान घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। राहत की बात रही कि कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन


शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग ने भले ही किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। मेहमानों ने इसे लापरवाही भरा कदम बताया। हालांकि, घटना के बाद कार्यक्रम सामान्य हो गया और शादी की शेष रस्में उत्साहपूर्वक संपन्न होती रहीं।

अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी अन्नू और रोहतक निवासी साहिल ने सोमवार को एक भव्य विवाह समारोह में एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। यह सजीव और आकर्षक शादी समारोह चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित द गाडस पैलेस रिसोर्ट में संपन्न हुआ। शादी की तैयारियां सुबह से ही जोरों पर थीं। रिसोर्ट को खूबसूरत फूलों और रंग-बिरगी लाइटों से सजाया गया था, जो माहौल को और भी भव्य बना रहे थे। 
विज्ञापन


जैसे ही दूल्हा साहिल मर्सिडीज कार में रिसोर्ट पहुंचे, परिवार और रिश्तेदार ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर झूम उठे। तिलक कर पारंपरिक तरीके से दूल्हे का स्वागत किया गया। अन्नू के परिवार की महिलाओं और युवतियों ने गीत-गाते हुए बारात का अभिनंदन किया, जो शादी के रंग में और भी रंगीन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें