फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में मनाया सब इंस्पेक्टर का बर्थडे, दरोगा जी की आंखों में आंसू और कही ये बड़ी बात

Fri, 21 Dec 2018 07:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस थाने में दरोगा का बर्थडे मनाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपने शायद ही पहले कभी सुना हो कि थाने में किसी अधिकारी या सिपाही का बर्थडे मनाया गया है। लेकिन अब यह पहल मेरठ में दिल्ली गेट थाना से शुरू हो गई है। यहां शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर जयवीर का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी। 

विज्ञापन


बताया गया कि विभाग में तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने यह व्यवस्था लागू की है। उच्च अधिकारियों का आदेश है कि अब हर थाने में नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों का बर्थडे मनाया जाएगा। 

बता दें कि दरोगा जयवीर के जन्मदिन में थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस खुशी के मौके पर जयवीर ने बताया कि वह 59 साल के हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार जीवन में उनका बर्थडे मनाया गया है। बर्थडे के दौरान दरोगा जी की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें