फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अपहरण का शोर, डेढ़ सौ CCTV खंगालने पर खुला राज, खाने में बाल ने कराया झगड़ा, चलती कार से उतरी थी महिला

Thu, 25 Jun 2026 09:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास महिला अपहरण की चर्चा का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में मामला पति-पत्नी के विवाद का निकला। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूरी घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से मंगलवार रात महिला के अपहरण का शोर मचा  था। बुधवार देर रात इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामला अपहरण का नहीं था। दंपती राजा उर्फ इमरान और उसकी पत्नी निशा के बीच खाने में बाल निकलने पर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने मेट्रो स्टेशन के पास कार से उतरने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाले डेढ़सौ सीसीटीवी
एसपी सिटी ने बुधवार देर रात बताया कि तीन थानों की पांच टीमों ने डेढ़ सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में कार लिसाड़ी गेट में एक घर के पास रुकी थी। यह घर राजा उर्फ इमरान के रिश्तेदारों का था। यहां मिली दंपती की भतीजी अतिका शाह ने बताया कि उनके चाचा राजा उर्फ इमरान और चाची निशा ओखला दिल्ली से मेरठ अपनी ससुराल आए थे। 

पत्नी बच्चों को लेकर ससुराल आया था दिल्ली का इमरान
इमरान ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के जीआईबी पार्क का मूल निवासी है और उसकी ससुराल भी यहीं बनिया वाला खेत के पास है। इमरान दिल्ली में सेटरिंग का काम करता है। मंगलवार रात खाने में बाल आने पर हुए विवाद के बाद उसके चाचा और चाची बात निपटाने के लिए आईसक्रीम खाने के लिए कहकर घर से चले गए थे। बाहर जाकर भी उनमें विवाद हुआ। 

इसी दौरान चाची ने मेट्रो स्टेशन के पास कार से उतरने की कोशिश की। उनकी कार में दंपती की आठ माह की बच्ची और तीन साल का बेटा भी था। विवाद के बाद इमरान निशा को रास्ते में उतारकर और बेटे को अपने साथ लेकर चला गया था। पुलिस ने बुधवार देर रात दंपती को परतापुर थाने बुलाकर पूछताछ की। कार भी कब्जे में ले ली है। 

स्थानीय निवासी ने पुलिस को दी थी घटना की सूचना
सरस्वती लोक निवासी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोहित कपूर ने मंगलवार रात पुलिस को जानकारी दी थी कि वह करीब 11 बजे अपने साथी एकांश गोयल के साथ कार्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में महिला को खींचते हुए देखा। लोग शोर मचा रहे थे कि कार सवारों ने महिला को अगवा कर लिया। 

 जांच में शहर में घूमती दिखी कार
मेट्रो स्टेशन से लेकर परतापुर और यहां आने जाने वाले रास्तों के बड़ी संख्या में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इनसे पता चला है कि घटना के दौरान कार टीपीनगर की ओर से आई है। इससे पहले वह माधवपुरम की ओर से आती और आसपास में घूमती दिखाई दी है। सबसे आखिरी बार कार लिसाड़ी गेट में दिखी। इसके चलते लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कार व सवारों की तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन

फुटेज देखकर ही पता चल गया था कि मामला अपहरण का नहीं है। कार के आगे सीट पर बच्चा बैठा था। जांच में दंपती में खाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया था। महिला की भतीजी ने विवाद की जानकारी दी है। महिला से भी संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। -विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें