फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गुदड़ी बाजार पहुंची सीबीआई, 11 करोड़ के लोन के मामले में पड़ताल; शाहिद अखलाक के घर छापे की चर्चा

Sun, 07 Jun 2026 12:45 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कोतवाली क्षेत्र स्थित गुदड़ी बाजार में शनिवार को सीबीआई की टीम पहुंची। चर्चा रही कि पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के घर जांच चल रही है। हालांकि शाहिद अखलाक का कहना है कि सीबीआई उनके घर पर नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी आफताब कलाम के कार्यालय पर आई थी।
विज्ञापन
इसी गाड़ी में आई सीबीआई की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गुदड़ी बाजार में शनिवार को सीबीआई की टीम पहुंच गई। यहां टीम ने 11 करोड़ रुपये के ऋण के मामले में चार घंटे तक पड़ताल की। शाहिद अखलाक भी कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद रहे। हालांकि शाहिद अखलाक का कहना है कि सीबीआई उनके घर नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी के कार्यालय पर आई थी। जिम्मेदार पड़ोसी होने के नाते वह वहां पर मौजूद थे। हालांकि सीबीआई की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन

 

शाहिद अखलाक का घर। - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) की टीम शनिवार सुबह लगभग आठ बजे कोतवाली क्षेत्र स्थित गुदड़ी बाजार में पहुंची। पुलिस ने 11 करोड़ रुपये के ऋण के संबंध में सीबीआई के जांच पड़ताल करने की जानकारी दी। बताया गया कि टीम ने मीट कारोबार से जुड़ी कंपनी के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। 
 

इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने जाने नहीं दिया। इसके बावजूद शाहिद अखलाक वहां मौजूद थे। टीम दोपहर लगभग 12 बजे तक छानबीन करने के बाद वापस लौट गई। टीम की कार्रवाई के दौरान इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। स्थानीय पुलिस भी यहां मौजूद रही। 
 

शाहिद अखलाक ने लिखित बयान जारी करते हुए बताया कि जांच एजेंसी ने छोटी मस्जिद के बराबर मीट वाली गली में आफताब कलाम के कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। यह परिसर उनके आवास के निकट है। इसलिए मैं जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वहां उपस्थित था।
विज्ञापन

आफताब कलाम ने पूर्व में उनकी कंपनी से कुछ कारोबार किया होगा। आफताब कलाम की कंपनी की जांच के संबंध में कुछ विभागों के अधिकारीगण निरीक्षण करने पहुंचे थे। मेरे अपने आवास पर कोई जांच पड़ताल नहीं की गई। वहीं, इस संबंध में सीबीआई की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

ये भी देखें...
राशिद हत्याकांड: मैच जीतने की खुशी मनाने पर सुहेल ने सिर में मारा बैट, लहूलुहान होकर गिरा राशिद; जनाजा ही उठा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें