फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: वक्फ संपत्ति कब्जाने और रंगदारी मांगने पर उधम सिंह, इनामउल्लाह समेत छह पर रिपोर्ट; ये है पूरा मामला

Sun, 29 Nov 2026 11:16 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खैरनगर निवासी मिनाज हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि फैसल ने अपने साथियों इनामउल्लाह, नियामतुल्लाह, इमराना जुबैरी और आयशा मुफ्ती के साथ मिलकर वक्फ संपत्ति को जबरन हड़पने की साजिश रची है। 
 
विज्ञापन
उधम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहली गेट थाना क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने, दस्तावेज लूटने और कुख्यात अपराधी उधम सिंह के नाम पर वीडियो कॉल के जरिये 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मुतवल्ली की तहरीर पर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी उधम सिंह, इनामउल्लाह समेत छह के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

देहलीगेट थाना क्षेत्र के गूलर वाली गली खैरनगर निवासी मिनाज हुसैन पुत्र अफजाल अहमद ने देहली गेट थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड क्रम संख्या 116 के नियुक्त मुतवल्ली/प्रशासक हैं। मेरठ में वक्फ की इस संपत्ति पर करीब 1,000 किरायेदार परिवार निवास करते हैं, जिनकी देखरेख और किराया वसूली की जिम्मेदारी उनके पास है।

आरोप है कि सराय खैरनगर निवासी फैसल पुत्र मोहसिन अख्तर ने भी मुतवल्ली बनने के लिए वक्फ बोर्ड में आवेदन किया था, जिसे बोर्ड ने तथ्यहीन मानते हुए खारिज कर दिया था। इसी बात से रंजिश रखते हुए फैसल ने अपने आपराधिक प्रवृत्ति के साथियों इनामउल्लाह, नियामतुल्लाह, इमराना जुबैरी और आयशा मुफ्ती के साथ मिलकर वक्फ संपत्ति को जबरन हड़पने की साजिश रची।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी नियामतुल्लाह ने पूर्व में भी झूठी शिकायतों का दबाव बनाकर उनसे पांच लाख रुपये की अवैध वसूली की थी। एक नवंबर 2026 की शाम करीब छह बजे आरोपी इनामउल्लाह, नियामतुल्लाह और फैसल अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और संपत्ति पर कब्जा छोड़ने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर इनामउल्लाह ने अपने मोबाइल से वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति से बात कराई, जिसका नाम उसने उधम सिंह बताया।

वीडियो कॉल पर मौजूद शख्स ने पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि इनामउल्लाह जो 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है, उसे चुपचाप दे दे, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपियों ने एक राय होकर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की पत्नी के शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा होने के डर से आरोपी घर में रखी वक्फ बोर्ड की रसीद बुक और अन्य जरूरी दस्तावेज जबरन उठा ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने रकम चुकाने के लिए एक महीने एक दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया।
 

कुख्यात उधम सिंह की पार्टी करते हुए वीडियो वायरल
जली कोठी में बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी कुख्यात उधम सिंह की पार्टी करते हुए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में उधम सिंह बेखौफ होकर पार्टी में नजर आ रहा है। एक तरफ पुलिस टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उसकी खुलेआम गतिविधियों ने पुलिस की निगरानी और खुफिया तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सरूरपुर के करनावल निवासी उधम सिंह और उसके शूटर इनामउल्लाह पर एसआर डेवलपर्स के साझेदार अंकुर शर्मा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। पल्लवपुरम के विवेक विहार निवासी अंकुर शर्मा के मुताबिक, सात सितंबर को वह आबूलेन स्थित पल्स जिम से निकलकर जली कोठी जा रहे थे। अशोक की लाट के पास दो गाड़ियों ने उनकी कार को घेर लिया। आरोप है कि इनामउल्लाह ने पिस्टल दिखाकर 50 लाख रुपये देने की धमकी दी। विरोध करने पर उनकी कार की तरफ फायरिंग भी की गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें