फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जैदी फार्म निवासी युवक की कार हिमाचल में खाई में गिरी, मौत

Sun, 24 Jul 2022 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शुक्रवार को वह कार से हिमाचल के किसी गांव में जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित होकर दानिश की कार करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
Accident - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी मोहम्मद दानिश पुत्र सलाउद्दीन की हिमाचल प्रदेश में कार खाई में गिरने से मौत हो गई। वहां की पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालने के बाद दानिश की कार की आरसी और आधार कार्ड के आधार पर नौचंदी पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के बाद परिजन दानिश का शव लेने के लिए हिमाचल रवाना हो गए। दानिश की एक साल पहले शादी हुई थी, उसके सवा महीने की एक बेटी है। 
विज्ञापन


237 जैदी फार्म निवासी मोहम्मद दानिश पुत्र सलाउद्दीन फेरी लगाकर गैस चूल्हे रिपेयर करता था। ईद-उल-अजहा मनाने के बाद 14 जुलाई को दानिश हिमाचल गया था। वहां भी वह फेरी लगाकर गैस चूल्हों की रिपेयरिंग कर रहा था।

शुक्रवार को वह कार से हिमाचल के किसी गांव में जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित होकर दानिश की कार करीब 100 फीट नीचे खाई में जा गिरी। दानिश की मौके पर ही मौत हो गई और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दानिश का शव खाई में गिरी कार से बाहर निकाला। पुलिस ने दानिश के आधार कार्ड और कार की आरसी से नाम पता मालूम कर शनिवार सुबह नौचंदी पुलिस को हादसे की जानकारी दी। नौचंदी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि हिमाचल पुलिस से मिली जानकारी दानिश के परिजनों को दे दी गई है। खबर मिलने से परिजनों में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें