फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घने कोहरे में पुलिया से नाले में गिरी कार, गंदा पानी मुंह में जाने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

Sat, 17 Jan 2026 12:05 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दौराला निवासी संयम अपने परिवार के साथ एक समारोह से लौट रहे थे। पल्लवपुरम में हादसा हो गया। कार को बड़ी मशक्कत के बाद नाले से निकाला गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। बच्चे की मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
नाले से बाहर निकाली गई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे के चलते शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 18 महीने के मासूम गना की जान चली गई। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में सीएनजी पंप के पीछे पीएसी नाले की पुलिया पर कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। हादसे में मासूम की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

 

दौराला की डेयरी कॉलोनी निवासी फर्नीचर व्यापारी संयम (25) शुक्रवार शाम कचहरी के पास मंडप में आयोजित मौसी की बेटी काजल की रिंग सेरेमनी में शामिल होकर परिवार व रिश्तेदारों के साथ वापस लौट रहे थे। संयम अपने रिश्तेदार महेश निवासी श्याम वाटिका, कृष्णा नगर, डोरली के घर पर कुछ देर के लिए रुके और परिवार की महिलाओं को लेकर वहां से कार में संयम, उनकी पत्नी शालिनी, मां आरती, 18 महीने का बेटा गना, फुफेरे भाई आकाश और विकास तथा सुशीला सवार होकर चल दिए। 
 

सभी लोग कार से दौराला जा रहे थे। जैसे ही कार सीएनजी पंप के पीछे पीएसी नाले की पुलिया पर पहुंची, घने कोहरे के कारण चालक को रास्ता साफ नजर नहीं आया और कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई।
 

हादसे के बाद संयम किसी तरह कार से बाहर निकल आया और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार में सवार मासूम गना की तलाश की गई तो वह नाले के दूसरी ओर मिला, जिसके मुंह में गंदा पानी भर चुका था। बच्चे को तत्काल एसडीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से कैलाशी अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। 
 
विज्ञापन

कार को बाहर निकालने के लिए पहले क्रेन मंगाई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद हाईड्रा मशीन मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर निकाला गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि रात के समय कोहरा होने के कारण हादसा हुआ। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें