फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कनाडा के इंजीनियर ने की देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, स्टेटस भी लगाया, किया गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 12:23 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के जागृति विहार निवासी इंजीनियर ज्ञानेश उर्फ यीशु ने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए व्हॉट्सएप स्टेटस लगा दिया। आजकल वह भारत आया हुआ है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जागृति विहार सेक्टर-7 निवासी इंजीनियर ने व्हाट्सएप स्टेटस पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। नरसिंह हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने मेडिकल थाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी ज्ञानेश उर्फ यीशु को गिरफ्तार कर लिया। पदाधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पिता आरएसएस से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

 

नरसिंह वाहिनी के अध्यक्ष एल. ब्लॉक नवीन त्यागी, महासचिव रवि चौहान और कार्तिक बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंचे। रवि चौहान ने तहरीर देते हुए बताया कि व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इसके स्क्रीन शॉट भी रवि चौहान ने मेडिकल पुलिस को दिखाए। नवीन त्यागी ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार इस तरह के स्टेटस लगा चुका है। आरोपी के पिता आरएसएस से जुड़े हैं।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी ज्ञानेश उर्फ यीशु ने अपने व्हाट्सएप से ऐसे स्टेटस लगाए हैं। वह कनाडा में इंजीनियर है। आजकल मेरठ आया हुआ है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी की वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार
टीपी नगर में कुछ लोगों द्वारा हुड़दंग मचाकर जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 21 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सौरभ कुमार गौतम निवासी मोहकमपुर ने अपने साथियों के साथ टीपीनगर थाने पर तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने जातिगत आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। टीपीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी चिरंजीव उर्फ चीकू निवासी मोहकमपुर, पवन कुमार निवासी मोहकमपुर, गोलू यादव निवासी जसवंत नगर मलियाना और वंश शर्मा निवासी शिवपुरम को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी देखें...
राहुल ढाका हत्याकांड: मां और भाई बोले- हत्यारों को फांसी होती तो मिलता सुकून, देश सेवा करना चाहता था राहुल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें