पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे शगुन और आशीष रिजॉर्ट के लॉन में बैठे थे। आशीष अपनी पिस्टल से छेड़छाड़ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, जो शगुन के सीने में दांयी तरफ लगी। शगुन को पहले रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से नोएडा के फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि बच्चों की रखवाली के लिए चालक के अलावा तीन नौकर भी आए थे। वहीं चर्चा है कि रात को नशे में डांस करते समय गोली चली थी।
नैनीताल में कैसे पहुंची पिस्टल
चर्चा है कि शगुन जैन को लाइसेंसी पिस्टल से नहीं अवैध पिस्टल से गोली लगना बताया गया। गोली शगुन से चली या फिर उसके दोस्त आशीष बंसल से, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सवाल उठता कि आखिर पिस्टल नैनीताल कौन लेकर गया था। पुलिस का कहना है कि रिजॉर्ट में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनकी फुटेज में यह स्पष्ट हो जाएगा। शगुन शास्त्रीनगर में किराए के मकान में रहते हैं, उनका परिवार प्रेमपुरी रेलवे रोड में रहता है।
मेरे पास पिस्टल नहीं थी
कपड़ा कारोबारी आशीष बंसल का दावा है कि शगुन जैन मेरे दोस्त हैं। उनके कहने पर मैं अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने गया था। रात में शगुन ने शराब पी और डांस करने की जिद करने लगे। तभी उन्होंने अपनी ही पिस्टल से गोली चला दी, जोकि उनके कंधे में लगी है। मैं खुद उनको अस्पताल लेकर गया। नैनीताल पुलिस को उनकी पत्नी बरखा ने बयान भी दिया है। मेरे पास लाइसेंसी पिस्टल नहीं थी। मैं तो मेरठ लौट आया हूं।
सख्त कार्रवाई होगी
इस मामले में रिजॉर्ट प्रबंधक पर कार्रवाई होगी। शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए भी जरूरी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी हर्ष फायरिंग में पुलिस लाइसेंसी असलहा धारक आशीष के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
-जन्मेजय खंडूरी, एसएसपी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/