फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: व्यापारी ने जहर खाया, फिर उस्तरे से हाथ की नस काटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Mon, 16 Mar 2026 09:35 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

किशनपुरी निवासी व्यापारी अतुल जैन लंबे समय से बीमारी से परेशान थे। पैरालाइसिस होने से दोनों टांगों ने काम करना बंद कर दिया था। कभी भी गिरकर चोटिल हो जाते थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि अब मैं जीना नहीं चाहता, अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। 
विज्ञापन
अतुल जैन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के किशनपुरी में शनिवार रात बीमारी से परेशान अविवाहित व्यापारी अतुल जैन (56) ने जहर खाकर और उस्तरे से हाथ की नस काटकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि पैरालाइसिस के कारण अतुल जैन की दोनों टांगें काम नहीं कर रहीं थीं। वह अक्सर गिरकर घायल हो जाते थे और खुद को लाचार समझने लगे थे। मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा- मैं जीना नहीं चाहता, मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

 

किशनपुरी निवासी अमित जैन ने बताया कि उनके बड़े भाई अतुल जैन कबाड़ी बाजार स्थित दुकान में रस्सी सहित अन्य सामान बेचते थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। दोनों भाई किशनपुरी स्थित मकान में रहते थे। उनका कर्मचारी बड़े भाई को स्कूटी पर बैठाकर दुकान पर ले जाता था। शनिवार रात वह किशनपुरी स्थित मकान के बाहरी हिस्से वाले कमरे में मौजूद थे। 
 

रात लगभग साढ़े दस बजे उनका बेटा प्रफुल्ल मंदिर से लौटा तो देखा अतुल जैन बेड पर लेटे थे। उनके हाथ से खून रिस रहा था। मुंह से झाग निकल रहे थे। प्रफुल्ल के शोर मचाने पर अन्य परिजन भी पहुंच गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रिक्शे से बाजार जाकर खुद लाए उस्तरा
अमित ने बताया कि मौके पर एक नया उस्तरा पड़ा मिला। बाद में पता चला कि उनके भाई दोपहर में रिक्शे में सवार होकर बाजार गए थे और वहीं से उस्तरा खरीदकर लेकर आए थे। पिछले कुछ दिन में अतुल कई बार दुकान पर बैठे-बैठे, स्कूटी से और घर में गिर पड़े थे। इससे उनकी चोट भी लगी थी। वह परेशान हो गए थे। 
विज्ञापन

वर्ष 1993 में हुआ था हमला
अमित का कहना है कि वर्ष 1993 में अतुल जैन पर ईद के दिन देहली गेट के पास अज्ञात लोगों ने हमला किया था। आरोपियों का पता नहीं चल पाया था। हमले में सिर में चोट लगी थी। इसी हादसे के बाद उनका स्वास्थ्य खराब होता चला गया। बाद में उनके दोनों टांगों में पैरालाइसिस हो गया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में बीमारी से परेशान होकर व्यापारी के जान देने की बात सामने आई है। सुसाइड नोट की भी जांच कराई जाएगी।

ये भी देखें...
Meerut: गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें कब से खुलेगा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें