फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भारी वाहन हुए डायवर्ट, दो अगस्त से बसों का बदलेगा रूट, इन मार्गों से चलेंगी बसें; चार से वन-वे व्यवस्था

Thu, 30 Jul 2026 11:52 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में भारी वाहन डायवर्ट कर दिए गए हैं। दो अगस्त से बसों का रूट बदलेगा। भैसाली, मेरठ और सोहराब गेट डिपो की बसों के लिए रूट प्लान तैयार हो गया है। चार अगस्त को दिल्ली हाईवे और शहर के अंदर दिल्ली, गढ़ और हापुड़ रोड को वन-वे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Meerut Bus Route - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कांवड मार्ग के लिए जिले में भारी वाहनों का बुधवार मध्यरात्रि से डायवर्जन कर दिया गया। यदि आप कांवड़ मेले के दौरान मेरठ से होकर लखनऊ, आगरा समेत विभिन्न शहरों के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड आदि प्रदेशों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा करने की तैयारी में हैं तो बसों का रूट प्लान जरूर देख लें।
विज्ञापन


कांवड़ियों की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में परिवहन निगम के अधिकारियों ने रूट डायवर्जन के साथ बसों का नया रूट प्लान तैयार किया है। नए रूट प्लान के अनुसार दो अगस्त से 11 अगस्त मध्य रात्रि 12 बजे तक सभी बसों का संचालन होगा।
 

परिवहन निगम के तीन बस अड्डे हैं लेकिन कांवड़ मेले के दौरान भैसाली, मेरठ डिपो की सभी बसें गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट डिपो बस अड्डे से संचालित होंगी। सोहराब गेट डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि दो अगस्त से 11 अगस्त की मध्य रात्रि तक के लिए उप्र परिवहन निगम और अनुबंधित बसों का रूट प्लान तैयार किया गया है। यह दो अगस्त से सड़कों पर दिखाई देगा।

मेरठ सोहराब गेट डिपो से ही उप्र के विभिन्न शहरों और दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड आदि प्रदेशों के लिए तय रूटों पर ही बसें चलेंगी। रूट प्लान में कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर लिया गया है। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसें उपलब्ध रहेंगी।

चार अगस्त से वनवे व्यवस्था होगी
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि दिल्ली-रुड़की हाईवे और मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भारी वाहन बंद कर दिए गए हैं। हल्के वाहन अभी चलते रहेंगे। चार अगस्त को दिल्ली हाईवे और शहर के अंदर दिल्ली, गढ़ और हापुड़ रोड को वन-वे कर दिया जाएगा। यानि एक साइड में कांवड़िये और दूसरी साइड में दोनों तरफ से वाहनों का संचालन कराया जाएगा। दिल्ली-दून इकोनोमिक कारिडोर और गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात का संचालन चलता रहेगा। यहां कांवड़ियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। 

सोहराब गेट डिपो परिसर में भरा पानी
सोहराब गेट डिपो बस अड्डा परिसर में बरसात का पानी भरा है। कांवड़ के दौरान अगर बारिश हुई तो यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बस अड्डे पर पेयजल और शौचालय की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं हैं। इसको लेकर जब एआरएम राजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो दिन के भीतर बस अड्डे से पानी की निकासी की व्यवस्था करा दी जाएगी। अन्य सुविधाओं को भी अपडेट किया जा रहा है।
 

दो अगस्त से इन मार्गों से चलेंगी रोडवेज की बसें
  • आगरा मेरठ- हरिद्वार जाने वाली 34 बसें, सोहराब गेट बस अड्डे से तेजगढ़ी चौराहा, बीएनजी स्कूल कट से गंगानगर होते हुए मवाना, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद, चंदक होकर हरिद्वार जाएंगी।
  • मेरठ-अफजलगढ़ काशीपुर मार्ग पर चलने वाली 6 बसें अब सोहराब गेट डिपो से तेजगढ़ी, बीएनजी स्कूल कट से गंगानगर होते हुए मवाना, मीरापुर, बिजनौर, अफजलगढ़, से काशीपुर की ओर जाएंगी।
  • मेरठ-हरिद्वार-हल्द्वानी-टनकपुर व रामनगर जाने वाली 13 बसें अब सोहराब गेट डिपो से तेजगढ़ी, जेल चुंगी चौराहा, बीएनजी स्कूल कट से गंगानगर होते हुए मवाना, मीरापुर, बिजनौर, अफजलगढ़, काशीपुर, टनकपुर, रामनगर, रुद्रपुर हल्द्वानी की ओर जाएंगी।

  • मेरठ-अमरोहा नौगांवा मेरठ के लिए चलने वाली 7 बसें अब मेरठ सोहराब गेट डिपो से बिजनौर, उमरी चौराहा से अमरोहा व नौगांवा के लिए चलेंगी।
  • मेरठ-संभल, चंदौसी-वजीरगंज, इस्लामनगर को चलने वाली चार बसें अब मेरठ सोहराब गेट डिपो से गढ़मुक्तेश्वर, स्याना, सराय, बुलंदशहर, अनूपशहर, संभल, चंदौसी, वजीरगंज के रास्ते इस्लामनगर तक चलेंगी।
  • मेरठ-दिल्ली- आनंद विहार- बरेली, रुपडीहा-गोरखपुर के लिए चलने वाली चार बसें कांवड़ मेले के दौरान मेरठ सोहराब गेट डिपो से दिल्ली आनंद विहार, बुलंदशहर, बबराला, बदायूं, बरेली, रुपैडिया-गोरखपुर तक चलेंगी।
  • मेरठ से दिल्ली आनंद विहार-गोंडा के लिए चलने वाली दो बसें अब सोहराब गेट डिपो से दिल्ली आनंद विहार, बुलंदशहर, बबराला, बदायूं, बरेली और गोंडा के लिए चलेंगी।

  • मेरठ से दिल्ली-हरिद्वार जाने वाली 10 बसें अब मेरठ सोहराब गेट डिपो से हापुड़, दिल्ली कश्मीरी गेट से वापस हापुड़, मेरठ सोहराब गेट से मवाना, बिजनौर, नजीबाबाद, चंदक होते हुए हरिद्वार तक चलेंगी।
  • मेरठ से आनंद विहार-हरदोई के लिए चलने वाली दो बसें अब मेरठ सोहराब गेट डिपो से किठौर, हापुड़, आनंद विहार से अलीगढ़ के रास्ते हरदोई पहुंचेंगी।
  • मेरठ से मुरादाबाद के लिए चलने वाली तीन बसें अब मेरठ सोहराब गेट डिपो से बिजनौर के रास्ते मुरादाबाद जाएंगी।
  • मेरठ से बुलंदशहर-खुर्जा-जहांगीराबाद-स्याना, अनूप शहर और सपनावत जाने वाली 52 बसें अब सोहराब गेट डिपो से किठौर होते हुए हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, जहांगीराबाद, स्याना, अनूप शहर और सपनावत के लिए चलेंगी।

आगरा-अलीगढ़ डायवर्जन मार्ग
मेरठ से आगरा की ओर जाने वाली बसें अलीगढ़ से आगरा पुल के नीचे से बाईपास से सीधे होकर आगरा जाएंगी।
मेरठ से मथुरा जाने वाली बसें मथुरा पुल के नीचे से सीधे होकर मथुरा जाएंगी।
 
विज्ञापन

सहायता को ये हैं कंट्रोल रूम के नंबर
महिला हेल्पलाइन नंबर 1098
कांवड़ सेल पुलिस लाइन- 9258238134
नगर नियंत्रण कक्ष -112 एवं 9454401587
देहात नियंत्रण कक्ष 9454417431
एम्बुलेंस सेवा 108
फायर ब्रिगेड सेवा- 101
मुख्य अग्निशमन अधिकारी-9412565034
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें