फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बसपा प्रत्याशी हसमत मलिक और कांग्रेस प्रत्याशी नसीम कुरैशी ने महापौर पद के लिए पर्चा किया दाखिल

Sun, 23 Apr 2023 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से बसपा प्रत्याशी हसमत मालिक ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर महापौर के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से बसपा प्रत्याशी हसमत मालिक ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर महापौर के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार तीन बार बसपा से ही मेरठ में महापौर बन रहा है। अबकी बार भी बसपा ही परचम लहराकर बहन मायावती को तोहफा देंगे। कानून व्यवस्था और विकास के बारे में भी हसमत मलिक ने कहा कि प्रदेश के हालात बहुत खराब है। अब उनका मुकाबला सपा से नहीं, बल्कि भाजपा से सीधा है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी नसीम कुरैशी ने भी महापौर के लिए पर्चा दाखिल
कांग्रेस प्रत्याशी नसीम कुरैशी ने भी महापौर के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नसीम कुरैशी के साथ कांग्रेस के कई नेता शामिल रहे। इस दौरान नसीम कुरैशी ने कहा कि निश्चित तौर पर उनकी जीत होगी। शहर की जनता वर्तमान स्थिति को देखते हुए बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें