फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जीजा ने मकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चुरा लिए 14 लाख, साथी समेत गिरफ्तार, दोनों को भेजा जेल

Fri, 14 Aug 2026 12:47 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गंगानगर जेजी ब्लॉक में अमित तोमर ने अपने घर में 14 लाख रुपये किसी काम के लिए लाकर रखे थे। इस बात का पता अमित के जीजा सुनील को लग गया। जब घरवाले कहीं चले गए, तो जीजा ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर रकम साफ कर दी। सीसीटीवी से वह पकड़ा गया। 
विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेजी ब्लॉक गंगानगर में जीजा ने साले के बंद मकान की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर 14 लाख रुपये की चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता चला। पुलिस ने इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 9.5 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, गंगानगर जेजी ब्लॉक निवासी अमित तोमर ने किसी काम के लिए घर में 14 लाख रुपये इकट्ठा किए थे। उसी दौरान घर पर भमौरी गांव निवासी जीजा सुनील सोम पहुंचा। उसने घर में रखे रुपये देख लिए। करीब दो घंटे बाद परिवार के सभी सदस्य मकान पर ताला लगाकर बाहर चले गए। 
 

पीड़ित अमित के मुताबिक कुछ देर बाद ही जीजा सुनील चाबी बनाने वाले को अपने साथ लाया। उसने घर के मुख्य गेट सहित अन्य कमरों की चाबी बनवा ली। आरोप है कि अलमारी में रखी 14 लाख रुपये की धनराशि चोरी कर ली। घर लौटने पर घटना का पता चला। 
 

पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में जीजा अपने अन्य साथी के साथ नजर आया। जब उसके मोबाइल पर कॉल किया तो रिसीव नहीं की। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जीजा सुनील, उसके साथी अमित निवासी भमौरी, सरधना को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

गंगानगर थाना पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास से चोरी की गई नकदी में से 9.5 लाख रुपये की धनराशि बरामद की। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें