फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्रॉपर्टी के लालच में भाई ने नेत्रहीन बहन के साथ किया गलत काम, एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

Fri, 25 Nov 2022 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के नेहरू नगर निवासी एक नेत्रहीन युवती शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। युवती ने अपने भाई और भाभी पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
एसएसपी मेरठ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मेरठ के नेहरू नगर निवासी एक नेत्रहीन युवती शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची और अपने भाई और भाभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके भाई और भाभी उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। शुक्रवार को उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने अधिकारियों से न्याय की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवती ने अपने भाई और बहन पर प्रॉपर्टी के लालच में घर से निकालने का आरोप लगाकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसने एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई कि उसका भाई और भाभी उसकी नहाते समय वीडियो भी बनाते है और कई वीडियो  वायरल भी कर दी।

यह भी पढ़ें: Baghpat:  पैरोल खत्म, डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम-रहीम आज जाएगा सुनारिया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि वह जन्म से ब्लाइंड है और उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है उसके दो भाइयों और एक बहन ने मिलकर उसे घर से निकाल दिया है। नौचंदी थाने की पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की। एसएसपी ने सारे मामले की जांच सीओ सिविल लाइन को सौंपी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें