फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एनएच 58 पर कार की टक्कर से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, पांच साल का मासूम बाल-बाल बचा; देखें सीसीटीवी फुटेज

Sun, 10 May 2026 04:39 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खड़ौली निवासी अनीता और उनका भाई देवेंद्र बच्चे को लेकर गोद में लेकर सड़क पार कर रहे थे, तभी अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
देवेंद्र और अनीता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कंकड़खड़ा क्षेत्र में एनएच 58 पर भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय भतीजा बाल-बाल बच गया। यह घटना रविवार दोपहर उस समय हुई जब दोनों सड़क पार कर रहे थे और एक इको कार ने उन्हें अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक सहित पांच अन्य लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

 

हादसे में बचा पांच साल का विराट और अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, थाना कंकड़खड़ा के अंतर्गत खड़ौली के सामने एनएच 58 पर यह दुखद हादसा हुआ। अनीता पत्नी पवन और उनका भाई देवेंद्र सैनी निवासी खड़ौली बच्चे विराट को गोद में लेकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ी और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि देवेंद्र सैनी को गंभीर चोटें आने के कारण सुभारती अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।
 

मासूम विराट की बाल-बाल बची जान
हादसे के समय अनीता का पांच वर्षीय भतीजा विराट भी उनके साथ था। गनीमत रही कि वह कार की सीधी चपेट में आने से बच गया और सुरक्षित रहा। इस घटना ने जहां एक ओर दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं दूसरी ओर सड़क सुरक्षा के प्रति एक बार फिर चिंता व्यक्त की जा रही है। जा रही है।
विज्ञापन

आक्रोश और सुरक्षा पर सवाल
इस हृदय विदारक घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों ने एनएच 58 पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताई है और प्रशासन से ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। कार चालक से पूछताछ की

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें