मेरठ शहर के शास्त्रीनगर क्षेत्र में एक मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों और दो युवकों को मौके से पकड़ा है।
कई दिनों से चल रही थी गतिविधि
मामला शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक का है, जहां लोगों ने आरोप लगाया कि एक मकान में कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। क्षेत्रवासियों को लगातार वहां युवक-युवतियों का आना-जाना दिखाई दे रहा था, जिससे उन्हें शक हुआ।
यह भी पढ़ें: ISIS Connection: जांच में खुलासा, सोशल मीडिया से मेरठ में बनाई स्लीपर सेल, पाकिस्तान भेजे जा रहे थे ऐसे वीडियो
लोगों ने किया हंगामा, पुलिस को सौंपी जानकारी
शक गहराने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मकान में छापेमारी की। इस दौरान तीन युवतियां और दो युवक पकड़े गए।
पुलिस कर रही जांच
पकड़े गए सभी लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। लोहिया नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।