फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के बॉक्सरों का शानदार प्रदर्शन, विधि चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ के मूलचंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक से पांच अप्रैल तक यूथ अंडर-19 पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें मेरठ के बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन किया। विधि पूनिया को सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर चुना गया। उन्होंने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। महिला वर्ग की टीम इवेंट में मेरठ पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

50 किलोग्राम भार वर्ग में रॉबिन ने कांस्य पदक हासिल किया। 80 किलोग्राम भार वर्ग में उज्जवल सिंह ने रजत पदक जीता। 85 किलोग्राम भार वर्ग में अर्णव सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 51 किलोग्राम भार वर्ग में मानवी कुशवाहा ने कांस्य और 70 किलोग्राम भार वर्ग में सृष्टि ने स्वर्ण पदक जीता। इस दौरान उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रॉबिन सिंह , मेरठ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भीष्म सिंह, महासचिव विशेष तोमर और कोच मोंटी शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें