फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नमो भारत और मेट्रो के लिए एकसाथ करें टिकट बुक, आरआरटीएस की इस ऐप से आसान होगा काम

Mon, 18 Nov 2024 09:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आरआरटीएस कनेक्ट एप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो का क्यूआर कोड टिकट और ‘डीएमआरसी मोमेंटम 2.0’ ऐप से नमो भारत के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
नमो भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब नमो भारत और मेट्रो के लिए एक ही साथ टिकट बुक किया जा सकेगा। सोमवार को एनसीआरटीसी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एकीकृत क्यूआर-टिकटिंग सिस्टम को लांच कर दिया। एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने मोबाइल एप पर नमो भारत और दिल्ली मेट्रो की टिकट बुक कर आधिकारिक तौर पर इस एकीकृत टिकटिंग सिस्टम की शुरुआत की।
विज्ञापन

यात्री अब आरआरटीएस कनेक्ट एप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो का क्यूआर कोड टिकट और ‘डीएमआरसी मोमेंटम 2.0’ ऐप से नमो भारत के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकते हैं। इससे आरआरटीएस और दिल्ली मेट्रो, दोनों में निर्बाध टिकटिंग संभव होगी। सरकार की ‘वन इंडिया-वन टिकट’ पहल के अनुरूप, जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए इंटर-मॉडल यात्रा को यथासंभव सुविधाजनक बनाना है, यह पहल टिकटिंग प्रक्रिया को सरल बनाएगी। नमो भारत एवं मेट्रो के यात्रा विकल्पों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म में एकीकृत करके, यह पहल एनसीआर में लाखों यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी।

 
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि एनसीआरटीसी ने आईआरसीटीसी के साथ भी इसी प्रकार का एक समझौता किया है, जिसके अंतर्गत यात्री आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय रेलवे के ट्रेन टिकट के साथ-साथ नमो भारत ट्रेन टिकट भी बुक कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें