आरोपी ने बताया कि कुछ बच्चे पटाखे जला रहे थे, एक बच्चे ने उससे एक पटाखे में माचिस की तिल्ली जलाने को कहा और वह माचिस की तिल्ली लगाकर वहां से चला गया। उस समय पटाखा नहीं फटा, हो सकता है कि वह पटाखा बच्ची ने उठा लिया और वह उस समय फट गया हो। उसने मासूम बच्ची के मुंह में कोई पटाखा नहीं छोड़ा।
वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/