फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रोहटा में परिवार को बेरहमी से पीटा, युवक के निजी अंगों पर भी मारे डंडे; पूरे शरीर से बहता रहा खून

Sun, 07 Jun 2026 12:39 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रोहटा निवासी महसर का अपनी पड़ोसन से विवाद हो गया। आरोप है कि वहां उसे और उसके पुत्र को पीटा गया। पति साजिद पर हमला कर दिया। वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया, निजी अंगों पर भी डंडे मारे गए। अस्पताल में साजिद की हालत गंभीर है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
युवक को पीटकर किया लहूलुहान। पूरे शरीर से बहता रहा खून। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना रोहटा क्षेत्र में शनिवार रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दबंगों ने घर में घुसकर सो रहे एक युवक को धारदार हथियारों और लाठियों-डंडों से तब तक बेरहमी से मारपीट की, जब तक वह मरणासन्न अवस्था में नहीं पहुंच गया। उसके निजी अंगों पर भी डंडे और लातें मारी गईं। मोहल्ले के लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, रोहटा निवासी साजिद पुत्र शौकत की पत्नी महसर अपनी चप्पल लेने पड़ोस में रहने वाली साइस्ता पत्नी अनवार के घर गई थी। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। साइस्ता तथा उसके पुत्र उमेर और समीर ने कथित तौर पर महसर के साथ मारपीट की। किसी तरह महसर जान बचाकर अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
 

शाम को काम से लौटे साजिद को जब पत्नी ने आपबीती सुनाई, तो वह विरोध जताने के लिए आरोपियों के घर पहुंचा। इसी बात से नाराज होकर रात करीब 10 बजे साइस्ता, उसके पुत्र उमैर व समीर और दो अज्ञात व्यक्ति साजिद के घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर साजिद पर धारदार हथियारों और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में साजिद के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके निजी अंगों पर भी चोट लगने की बात सामने आई है।
 

अफरा-तफरी और अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद पीड़ित के परिवार और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल साजिद को तत्काल रोहटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
 
विज्ञापन

पुलिस जांच जारी, कड़ी कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 

ये भी देखें...
सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, राहत के नहीं आसार, जानें कैसा रहेगा आगे का मौसम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें