फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पॉलिथीन नहीं दी तो युवक का गला काट दिया, मवाना में दिनदहाड़े वारदात से दहशत

Sun, 04 Aug 2024 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पॉलिथीन देने से मना करने पर मवाना में एक युवक की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना में चाय की दुकान पर पॉलिथीन देने से मना करने पर ढिकौली निवासी रोहित सैन (24) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर गई। भीड़ ने एक हत्यारोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हत्यारोपियों के दूसरे समुदाय से होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


रोहित के परिजनों और विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच के लोगों ने सड़क जाम कर दी। मवाना थाने में जमकर हंगामा किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ढिकौली निवासी विनोद सैन कस्बे में परीक्षितगढ़ स्टैंड पर चाय का स्टॉल चलाते हैं। विनोद सैन का बेटा रोहित सैन रजिस्ट्री आफिस में प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार की छुट्टी होने के कारण वह पिता के स्टॉल पर गया था। पिता उसे दुकान पर छोड़कर गांव चले गए थे। लोगों के मुताबिक दोपहर पौने तीन बजे बाइक पर युवक आए, उन्होंने रोहित से खाली पॉलिथीन मांगी। रोहित ने कहा कि पॉलिथीन नहीं है। इस पर युवकों की रोहित से कहासुनी हो गई। गुस्साए आरोपियों ने चाकू से उसके गले और चेहरे पर वार कर दिए। लहूलुहान रोहित नीचे गिर गया। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। भीड़ ने एक आरोपी तरुण निवासी अटौरा को पकड़ लिया।
विज्ञापन


रोहित के पिता विनोद ने मवाना थाने में छह युवकों को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्यारोपियों में फारूख पुत्र हामिद, फारुख का छोटा भाई निवासी बोहड़पुर, समीर पुत्र इमरान, फैजान उर्फ दुबाज पुत्र डॉक्टर नजर निवासी मवाना, तरुण पुत्र नरेंद्र निवासी अटौरा और डॉ. अफराहीम शामिल हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें