फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहलवान दिव्या काकरान और पति पर चोरी का आरोप, मकान में तोड़फोड़ की भी सामने आई बात, जानें- पूरा मामला

Sat, 01 Jul 2023 06:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान और उनके पति पर चोरी का आरोप लगा है। यही नहीं मकान में तोड़फोड़ का भी आरोप लगा है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
पहलवान दिव्या काकरान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान और उनके पति सचिन प्रताप सिंह पर किराए के मकान से सामान चोरी करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। मकान मालकिन ने अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या और उनके पति के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित बसेरा अपार्टमेंट में बबीता गुप्ता का घर है। बबीता गुप्ता ने नौचंदी थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपना फ्लैट दिव्या काकरान और उनके पति सचिन प्रताप सिंह को फर्नीचर सहित किराए पर दिया था। एक प्रॉपर्टी डीलर ने इसकी डील कराई थी। 10 अप्रैल 2023 को 15 हजार रुपये महीने के यह फ्लैट किराए पर दिया गया था। बबीता ने बताया कि दोनों किराएदारों ने 15 जून 2023 को अचानक घर खाली कर दिया और चाबी प्रापर्टी डीलर हर्षित को सौंप दी।

मकान मालकिन ने आरोप लगाया कि उनके मकान में काफी तोड़फोड़ भी की गई है। यहां से काफी सामान भी गायब था। इसके चलते उन्हें करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 

नौचंदी थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना का कहना है कि दिव्या काकरान, उनके पति सचिन के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, तहसील दिवस में नहीं पहुंचे 20 अधिकारी, डीएम ने रोका वेतन
विज्ञापन

हम मकान खाली करने से पहले मकान मालकिन को बताकर आए थे। सिक्योरिटी के कुछ पैसे मकान मालिक के पास जमा हैं। पैकिंग करने वाला कुछ सामान गलती से ले गया। उसे वापस कर दिया जाएगा। हमने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है। - दिव्या काकरान, पहलवान

यह भी पढ़ें: 
टूट गईं रिश्तों की डोर: तड़पती रही तमन्ना, वीडियो बनाते रहे लोग, खून-खराबे में बदलीं निकाह की खुशियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें