मेरठ में सेंट लुक्स अस्पताल के निदेशक फादर सायराज पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए सिख समुदाय के लोगों ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए सीओ को जांच सौंप दी है।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार रणजीत सिंह नंदा और सचिव जसवीर सिंह खालसा के नेतृत्व में अधिकारियों से मिले सिख समुदाय के लोगों ने बताया कि सेंट लुक्स अस्पताल में गुरुवचन सिंह सेठी साल 1988 से मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। आरोप है कि कुछ समय पहले सेंट लुक्स की कमान संभालने वाले डायरेक्टर फादर सायराज ने गुरुवचन सिंह को बुलाया और दुकान पर काबिज रहने के लिए धर्म परिवर्तन की बात कही। गुरुवचन सिंह ने ऐसा करने से इनकार किया तो उन्होंने दुकान खाली कराने की धमकी दे दी।