फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिजली, बकाया भुगतान समेत किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजी भाकियू अराजनैतिक, धरना जारी

Thu, 19 Sep 2024 03:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले काफी स॔ंख्या में एकत्र होकर मेरठ में गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों की समस्याएं उठाईं। इस दाैरान काफी संख्या में किसान माैजूद रहे।
विज्ञापन
मेरठ में भाकियू अराजनैतिक का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गुरुवार को भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले काफी स॔ंख्या में एकत्र होकर किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया।

विज्ञापन


धरने पर महापंचायत में भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि जिले में गुलदार के हमलों में किसानों की मौत हो रही हैं। प्रशासन और वन विभाग मौन है। संसाधन न होने के कारण गिनती के पिंजर को वन विभाग यहां से वहां, वहां से वहां उठाए फिरता है।

दिगंबर सिंह ने कहा कि  चकबंदी में भ्रष्टाचार का संगठन ने इलाज कर दिया। अन्य विभागों में पनप रहा भ्रष्टाचार को भी बंद कर जाएगा। बिजली विभाग बकाया करना मूल्य भुगतान आदि मुद्दों को उठाया गया।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है। खराब मीटर को बदला नहीं जा रहा है। कहा कि मीटर लगाकर चालू नहीं किए गए और बिजली चोरी के मामले की नोटिस भेजे जा रहे हैं। संगठन किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वह धरना खत्म नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें