भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले काफी स॔ंख्या में एकत्र होकर मेरठ में गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर किसानों की समस्याएं उठाईं। इस दाैरान काफी संख्या में किसान माैजूद रहे।
मेरठ में गुरुवार को भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले काफी स॔ंख्या में एकत्र होकर किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में किसानों ने प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन
धरने पर महापंचायत में भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि जिले में गुलदार के हमलों में किसानों की मौत हो रही हैं। प्रशासन और वन विभाग मौन है। संसाधन न होने के कारण गिनती के पिंजर को वन विभाग यहां से वहां, वहां से वहां उठाए फिरता है।
दिगंबर सिंह ने कहा कि चकबंदी में भ्रष्टाचार का संगठन ने इलाज कर दिया। अन्य विभागों में पनप रहा भ्रष्टाचार को भी बंद कर जाएगा। बिजली विभाग बकाया करना मूल्य भुगतान आदि मुद्दों को उठाया गया।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा है कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं का शोषण कर रहा है। खराब मीटर को बदला नहीं जा रहा है। कहा कि मीटर लगाकर चालू नहीं किए गए और बिजली चोरी के मामले की नोटिस भेजे जा रहे हैं। संगठन किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वह धरना खत्म नहीं करेंगे।