शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में सरोज कुशवाहा ने कहा कि जिस देश की महिलाएं खुश रहती हैं, वह देश खुशहाल रहता है। मिशन 2027 को फतह करने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा महिलाओं के हित में कदम उठा रही है। महिला आरक्षण पर भाजपा और मोदी-योगी सरकार का दृष्टिकोण स्पष्ट है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए हवा में है। पिछली सरकारों में आधी आबादी की हालत दयनीय थी। सपा के पीडीए में सिर्फ एक जाति और एक परिवार होता है। अखिलेश यादव के पास कोई विषय नहीं है। श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी जांच का विषय है। मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर अंजू वारियर, वर्षा कौशिक, रेनू जोगी आदि उपस्थित रहीं।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि महिला कार्यकर्ता पश्चिम क्षेत्र में संगठन के लिए नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। नागर ने कहा कि मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से भाजपा 2027 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतेगी।
महिला मोर्चा की भूमिका
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के लिए अधिक समय देना होगा। महिलाओं का दायित्व है कि वे अपने कार्यों से संगठन को मजबूत बनाएं। कुशवाहा ने महिला मोर्चा को एक नदी के समान बताया, जिसका लक्ष्य निरंतर आगे बढ़ते हुए समंदर तक पहुंचना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में अधिक महिलाएं सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि बनकर समाज व राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाएंगी।
बैठक का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा कौशिक ने किया। प्रदेश मंत्री दीपमाला संतोषी, रेनू जोगी, डॉ. विकास अग्रवाल, रश्मि रावल, अंजू वारियर, कांता कर्दम, नूतन शर्मा, रुचि गर्ग, छवि शर्मा और तुलसी भारद्वाज सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी देखें...
UP: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की जांच करेगी एसआईटी, धंस रही है सड़क, हो रहा मिट्टी कटान