फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: व्यापारी से नाक रगड़वाने वाला भाजपा नेता विकुल चपराणा पद से हटाया गया, सोमेंद्र तोमर ने कह दी ये बात

Wed, 22 Oct 2025 03:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विकुल चपराणा को पद से हटा दिया गया है। वहीं राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का कहना है कि ये योगी की सरकार है, कोई दोषी है तो उस पर कार्रवाई जरूर होगी। मुखिया गुर्जर और सपा ने विकुल पर रासुका लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन
आरोपी भाजपा नेता पुलिस गिरफ्त में, जिसे बाद में जमानत मिल गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यापारी से सड़क पर नाक रगड़वाने के मामले में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने कार्रवाई करते हुए विकुल चपराणा को पद से हटा दिया है। साथ ही जांच कर कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा है। वहीं इस मामले में मुखिया गुर्जर और सपा ने विकुल पर रासुका लगाने की मांग की। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

तेजगढ़ी स्थित होटल पर मंगलवार को खाना खा रहे चार युवकों की पार्किंग को लेकर विकुल चपराणा और उसके समर्थकों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों को पीटा गया और पुलिस की मौजूदगी में अपमानजनक व्यवहार किया गया। व्यापारी सत्यम रस्तोगी से जमीन पर नाक रगड़वाई और गालियां दी गईं। विकुल खुद को ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का भाई बताता रहा और हंगामा करता रहा। राज्यमंत्री की धौंस दिखाता रहा। 
 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरोध शुरू हो गया। एसएसपी ने मंगलवार देर रात कीर्ति पैलेस चौकी प्रभारी गौरव सिंह, हेड कांस्टेबल चेतन और कांस्टेबल बृजेश को लाइन हाजिर कर दिया। मेडिकल थाने में केस दर्ज कर विकुल चपराणा को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जमानत भी मिल गई।
वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरने का प्रयास किया। 


 

तेजा गुर्जर ने जारी किया पत्र
बुधवार को भारतीय जनता मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि विकुल चपराणा की मानसिकता और कृत्य भाजपा की विचारधारा के विपरीत हैं। ऐसे में विकुल को उनसे पद से हटाया जाता है। साथ ही पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई का अनुरोध किया गया। 
 

ये बोले सोमेंद्र तोमर
ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि योगी की सरकार है, इसमें जांच के बाद दोषी को सज़ा मिलेगी। भाजपा बहुत बड़ी पार्टी है, समर्थक भी बहुत हैं, जो भी मामला है, उस पर पुलिस अपनी जांच कर रही है। मगर ये भी देखना होगा कि ऐसे हालात क्यों बने।


 
विज्ञापन

मुखिया गुर्जर ने किया प्रदर्शन
मुखिया गुर्जर व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने व्यापारी से नाक रगड़वाने के मामले को लेकर कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। मुखिया गुर्जर ने मांग उठाई कि आरोपी के खिलाफ रासुका लगाई जाए। अन्यथा सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें