फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की टक्कर से बाइक गिरी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ : गाय की टक्कर से बाइक गिरी, महिला की मौत
विज्ञापन

मेरठ। खिर्वा रोड पर अचानक सामने आई गाय बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि उनके पति घायल हो गए। दोनों गांव खिर्वा जा रहे थे। वहां एक रिश्तेदार की मौत हो गई थी। इसी का शोक जताने के लिए जाते समय हादसा हो गया। वहीं, शहर विधायक रफीक अंसारी ने इस घटना पर रोष जताया। उन्होंने डीएम से फोन पर बात की और आवारा पशुओं को कांजी हाउस भिजवाने की मांग की।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी निवासी अख्तर अंसारी शुक्रवार शाम को पत्नी नईमा (50) के साथ बाइक पर गांव खिर्वा में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वह गांव के पास पहुंचे तो अचानक से उनके सामने एक गाय आ गई और बाइक उससे टकरा गई। बाइक के टकराते ही दंपती बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरो ने घायल दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान नईमा की मौत हो गई जबकि अख्तर को मामूली चोट आने के कारण अस्पताल से छुट्टी दी गई। नईमा की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। बाद में शहर विधायक रफीक अंसारी भी वहां आए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आवारा पशुओं से हो रहे हादसे
शहर से लेकर देहात तक आवारा पशुओं के झुंड के झुंड घूम रहे हैं। आए दिन इनके कारण हादसे भी हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। आवारा पशुओं के द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने पर पिछले दिनों हापुड़ रोड स्थित एक गांव के किसान ने पूरी फसल को नष्ट कर दिया था। ग्रामीण कई बार इस समस्या का समाधान करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें