फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: होटल हारमनी इन कैसीनो प्रकरण में 13 नामों को लेकर आया बड़ा अपडेट, दो आरोपी अभी भी फरार

Tue, 26 Nov 2024 10:44 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

21 अक्तूबर को पुलिस ने छापा मारकर अवैध रूप से चलता कैसीनो पकड़ा था। इस मामले में भाजपा नेता समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
होटल हारमनी में छापेमारी के दौरान पकड़ी गईं मॉडल्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होटल हारमनी इन में कैसीनो पकड़े जाने के मामले में 13 आरोपियों की अंतरिम जमानत पर मंगलवार को सुनवाई होगी। पिछली बार सीओ सिविल लाइन के छुट्टी पर होने के चलते अगली तारीख लग गई थी। उधर, फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

नौचंदी थाने के गढ़ रोड स्थित हारमनी इन होटल में 21 अक्तूबर को पुलिस ने छापा मारकर कैसीनो पकड़ा था। मुकदमे में शास्त्रीनगर निवासी होटल स्वामी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, राकेश सहगल निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड (धागा कारोबारी), मोहित टंडन निवासी जागृति विहार (हैंडलूम व्यापारी), गौरव कंसल निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड (स्पेयर पार्ट्स कारोबारी), राजकुमार निवासी बेगमबाग (हैंडलूम कारोबारी), राजीव गुलाटी निवासी बेगम बाग (कपड़ा कारोबारी), संजय अरोड़ा निवासी शास्त्री नगर (अधिवक्ता इनकम टैक्स विभाग), देवेंद्र पाल सेठी निवासी सिविल लाइन (फल आढ़ती), होटल के पार्टनर राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना के साथ मैनेजर आदिल खान व रजत सिंह और हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आठ आरोपी नवीन अरोड़ा, राजीव, राजकुमार, राकेश, संजय, मोहित, देवेंद्र और गौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी। पुलिस ने होटल मैनेजर आदिल खान को बाद में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे भी अंतरिम जमानत मिल गई थी। इस मामले में हिमांशु और रजत सिंह को छोड़कर सब को जमानत मिल चुकी है। हिमांशु और रजत अब भी फरार चल रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार की तारीख लगी हुई है। अंतरिम जमानत खारिज कराने के लिए रिपोर्ट भी कोर्ट में दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें