एनसीआरटीसी की ओर से रैपिड कॉरिडोर के अंतर्गत दिल्ली रोड और रुड़की रोड के लिए तैयार जोनल प्लान किया गया है। अब इसे लागू करने की तैयारी है। लेकिन इससे पहले लोगों से आपत्ति और सुझाव लिए जा रहे हैं। आपत्ति के लिए 25 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। उधर, प्राधिकरण में जोनल प्लान के लिए प्रदर्शनी लगाई है।
शहर में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इससे निपटने के लिए साल 2006 में मेरठ महा योजना 2021 में इनर रिंग रोड और आउटर रिंग रोड का प्रावधान किया गया था। इन पर अभी तक जमीन स्तर पर काम शुरू नहीं हो सका है। दूसरी ओर दिल्ली रोड पर रैपिड कॉरिडोर के चलते कई जगह मार्ग संकीर्ण है। ऐसे में लोग दिनभर भारी वाहनों के बीच रेंगते मजबूर हैं।
रैपिड कॉरिडोर के अंतर्गत दिल्ली रोड और रुड़की रोड आती हैं। एनसीआरटीसी की ओर से इसे नौ जोन में बांटकर जोनल प्लान तैयार किया गया है। शासन में इसका प्रजेंटेशन हो चुका है। अब इसे लागू करने की तैयारी है। इसके लिए प्राधिकरण में प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें लोग आपत्ति और सुझाव दे रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि काफी संख्या में लोग पार्किंग की समस्या बता रहे हैं। इस पर काम शुरू किया जा रहा है। मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि 25 अक्तूबर तक लोग आपत्ति और सुझाव दाखिल कर सकते हैं।