चौकी इंचार्ज ने मेडिकल थाने में उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। अब जेल भेजने की धमकी दे रहा है। साथ ही स्पा सेंटर पर गलत काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि नशे में धुत होकर अपने आवास सर्वोदय कालोनी में बुलाया और अभद्रता की। उसने इसका वीडियो बना लिया। एसएसपी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सेंटर में काम करने वाली युवती ने एसएसपी से की शिकायत
मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने मामले में एसपी सिटी से फोन पर वार्ता की। उन्हाेंने दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि डीएम से स्पा सेंटर बंद कराने के लिए शिकायती पत्र दिया जाएगा।
स्पा सेंटर में 18 नवंबर को मारा था छापा
द सीजर फैमिली सैलून में 18 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना की टीम ने छापा मारा था। टीम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। शिकायत थी कि यहां पर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इसके बाद यह फिर से शुरू हो गया। यहां पर पुलिस ने पहले अश्लील सामग्री भी बरामद की थी।
दरोगा ने कही यह बात
दरोगा स्नेह प्रकाश आजाद का कहना है कि आठ माह पूर्व वह परिवार के साथ वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे थे। इसी दौरान मेरे घर की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। युवती जो आरोप लगा रही है, उसके खिलाफ लड़की सप्लाई करने के मामले में 376 का मुकदमा दर्ज है। उसका नाम मुकदमे से नहीं निकाला गया, इसलिए गलत आरोप लगा रही है।