फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाकियू अराजनैतिक व ग्रामीणों ने की आरोपी की गिरफ्तारी के मांग, अधिकारियों से तीखी नोकझोंक

Mon, 22 May 2023 01:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पीड़ित को धमकाने के आरोप में पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने कंकरखेड़ा पुलिस कार्यालय पर हंगामा किया। इस दौरान गामीणों की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन व ग्रामीणों ने सोमवार को सीओ दौराला कार्यालय पर हंगामा किया। जहां उन्होंने आत्महत्या के उकसाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान सीओ दौराला व लोगों की तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने बताया की चार साल पूर्व नंगलाताशी निवासी कमल सिंह  ने आत्महत्या कर ली थी। दरअसल भू माफिया  अखिलेश गोयल और उसका साला सचिन गुप्ता मृतक कमल सिंह की जमीन के पास कॉलोनी काट रहे थे। जहां भूमाफिया ने पीड़ित कमल सिंह से जमीन खरीदी थी। लेकिन जमीन के पूरे पैसे नहीं दिए थे।

यह भी पढ़ें: Rs 2000 Note Withdrawn: काला धन खपाने गुलाबी नोटों को लोग ऐसे लगा रहे ठिकाने, ज्वैलर्स को हो रहा तगड़ा मुनाफा

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब पीड़ित अपने परिवार के साथ थाने पर पहुंचा तो नीरज नाम के युवक ने उन्हें धमका दिया था। न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने अखिलेश गोयल, सचिन गुप्ता व नीरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया था।

सोमवार को पीड़ित परिवार ने नीरज की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर सीओ अभिषेक पटेल ने कहा कि इस घटना में  अखिलेश गोयल जेल में बंद है। फिलहाल सचिन जमानत पर बाहर चल रहा है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें