स्थानीय सब्जियों की मंडी में भरमार
स्थानीय हरी सब्जियों की मंडी में भरमार है। टमाटर जैसी सब्जियां गर्मी में दूसरे दिन ही खराब हो जाती हैं। टमाटर की अच्छी फसल है। खपत कम होने के कारण रेट कम मिल रहे हैं। ऐसा ही हाल अन्य स्थानीय सब्जियों का है। फुटकर विक्रेता अपनी सब्जी के कई दाम रखते हैं। कारण है कि वह थोक में खरीदी गई सब्जी को कई ग्रेड में बांटते हैं। उसी के आधार पर रेट भी निर्धारित करते हैं। - पदम सिंह सैनी, प्रधान, नवीन सब्जी मंडी
नवीन सब्जी मंडी के थोक भाव
सब्जी रेट किलो में
टमाटर 3-4 रु.
शिमला मिर्च 4 रु.
लौकी 5 रु.
पेठा 2 रु.
हरी मिर्च 8 रु.
प्याज 10 रु.
बैंगन 6 रु.
भिंडी 12 रु.
करेला 15 रु.
आलू 10-12 रु.